भारत की भर-भर कर तारीफ कर रहा जर्मनी, आखिर वजह क्या है?

नई दिल्ली : जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज भारत की तीन दिन की यात्रा पर आए हुए हैं। शोल्ज ने शुक्रवार को रूस-यूक्रेन संघर्ष में शांति के लिए भारत के प्रयासों की सराहना की। शोल्ज ने कहा कि शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में सभी हितधारकों से बात करने के भ

4 1 12
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली : जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज भारत की तीन दिन की यात्रा पर आए हुए हैं। शोल्ज ने शुक्रवार को रूस-यूक्रेन संघर्ष में शांति के लिए भारत के प्रयासों की सराहना की। शोल्ज ने कहा कि शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में सभी हितधारकों से बात करने के भारत के प्रयासों सराहनीय हैं। शोल्ज ने मध्य पूर्व में युद्ध विराम का भी आह्वान किया। भारतीय पीएम के साथ मुलाकात के बाद जर्मन चांसलर ने
जर्मन चांसलर शोल्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं यूक्रेन में स्थायी, न्यायपूर्ण शांति की वकालत करने और इसमें योगदान देने के लिए सभी पक्षों के साथ अपने विश्वसनीय संबंधों का उपयोग करने में भारत का स्पष्ट रूप से समर्थन करता हूं। साझेदारों के रूप में, भू-राजनीतिक मुद्दों सहित कई विषयों पर सीधे बात करने में सक्षम होना महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि जर्मन चांसलर की टिप्पणी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा यूक्रेन की स्थिति के संबंध में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंताओं की सराहना करने के कुछ दिनों बाद आई है।

इस दुनिया में हमें दोस्तों और सहयोगियों की जरूरत है - बिल्कुल भारत और जर्मनी की तरह। प्रिय नरेंद्र मोदी जी, नई दिल्ली में स्नेहपूर्वक स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद!
ओलाफ शोल्ज, चांसलर, जर्मनी

भारत के साथ संबंधों की सराहना

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने शुक्रवार को भारत साथ द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस सिलसिले को जारी रखना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद स्कोल्ज ने एक्स पर लिखा, 'इस दुनिया में हमें दोस्तों और सहयोगियों की जरूरत है - बिल्कुल भारत और जर्मनी की तरह। प्रिय नरेंद्र मोदी जी, नई दिल्ली में स्नेहपूर्वक स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद!' दोनों नेताओं ने जर्मन बिजनेस के 18वें एशिया प्रशांत सम्मेलन (एपीके 2024) का उद्घाटन किया। साथ ही उसे संबोधित किया। दोनों ने हैदराबाद हाउस में 'इनोवेशन, गतिशीलता और स्थिरता से एक साथ बढ़ना' के आदर्श वाक्य के तहत 7वें अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) में भी हिस्सा लिया।

उनसे (शोल्ज) मिलकर और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करके खुशी हुई, जो भारत-जर्मनी मैत्री को गति प्रदान करेंगे। हमारे देशों के पास विकास सहयोग का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है और हम आने वाले समय में इसे और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।
पीएम मोदी, जर्मन चांसलर से मुलाकात के बाद


राजनीतिक समाधान की वकालत की

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने शुक्रवार को वैश्विक संघर्षों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों पर आधारित राजनीतिक समाधान की वकालत की। इसके पीछे वजह है कि व्यापार और आर्थिक सहयोग की रक्षा करना अनिवार्य है। नई दिल्ली में जर्मन बिजनेस 2024 के 18वें एशिया-प्रशांत सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने मध्य पूर्व, दक्षिण और पूर्वी चीन सागर जैसे क्षेत्रों में लगातार तनाव और यूक्रेन में रूस की कार्रवाइयों से उत्पन्न खतरों का भी उल्लेख किया।

भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात के बाद कहा, "यूक्रेन और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष हम दोनों के लिए चिंता का विषय हैं। भारत का हमेशा से मानना रहा है कि युद्ध से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता और भारत शांति बहाली के लिए हर संभव योगदान देने के लिए तैयार है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Baba Siddiqui Murder Case- 9 आरोपियों की रिमांड 26 अक्टूबर तक बढ़ाई गई, तीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

पीटीआई, मुंबई। मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 9 आरोपियों की पुलिस रिमांड 26 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई। मुंबई की एक अदालत ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के नौ आरोपियों की पुलिस रिमांड 26 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now